home page

हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में हैट्रिक से चूक गई भाजपा, कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी, राज्यसभा चुनाव में किसे कितने मिले वोट?

 | 
BJP missed a hat-trick in the Rajya Sabha elections in Haryana, Congress party won, who got how many votes in the Rajya Sabha elections
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा थी। प्रदेश में 2 सीटों के लिए हुए चुनाव में एक सीट बीजेपी और दूसरी सीट कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली। बीजेपी उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत पहले से तय थी, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को विजय हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को मात्र 3 वोट के अंतर से हराया।


सोमवार देर रात्रि करीबन सवा बजे भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध के चुनाव जीतने पर मुहर लगी, राज्यसभा की इन दोनों सीटों पर हुए चुनाव में जहां बीजेपी आजाद उम्मीदवार के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई, वहीं पिछले 2 राज्यसभा चुनाव में हुई हार का कलंक धोने में कांग्रेस सफल रही। कांग्रेस की इस जीत को विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत माना जा रहा है। 90 सदस्सीय विधानसभा में कुल 88 वोट पड़े। इनेलो के 2 विधायक रानियां से अर्जुन सिंह चौटाला और डबवाली से अदित्य देवीलाल चौटाला ने वोट नहीं डाले।

इसी तरह बीजेपी की ओर से कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल और परमवीर सिंह के वोट रद करने की शिकायत दी गई थी। केंद्रीय चुनाव आयोग के पास यह शिकायतें पहुंची तो अनिल विज और भरत सिंह बैनीवाल की वोट वैलिड घोषित की गई, जबकि परमवीर सिंह की वोट रद कर दी गई।


राज्यसभा चुनाव में किस उम्मीदवार को कितने मत मिले
उम्मीदवार का नाम    पार्टी    मिले वोट
संजय भाटिया    भाजपा    31
कर्मवीर बौद्ध    कांग्रेस    28
सतीश नांदल    आजाद    27

WhatsApp Group Join Now