home page

पंजाब में BJP और शिअद का गठबंधन, अमित शाह ने बताया कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा

 | 
BJP-SAD alliance in Punjab: Amit Shah reveals who will be the chief ministerial face

mahendra india news, new delhi
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चुनाव चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच मंगलवार के दिन बीजेपी यानि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि शिअद यानि अकाली दल के बीच गठबंधन हो गया है। यानि दोनों पार्टी पंजाब में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

नई दिल्ली में सुखबीर सिंह बादल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गठबंधन का एलान कर दिया गया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अकाली दल से ही होगा।

दिल्ली के अंदर प्रेस वार्ता में अमित शाह ने कहा कि पंजाब में बड़े भाई की भूमिका में अकाली दल रहेगा, जो भी बड़ा भाई होता है, सीएम वही बनता है। हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन को हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बताया। शाह ने कहा कि आज एनडीए का पुराना साथी घर पर लौट आया है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमावर्ती प्रदेश पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या से निपटना, भ्रष्टाचार को खत्म करना और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना इस गठबंधन की मुख्य प्राथमिकताएं होंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि जहां भी एनडीए की सरकार है, वहां कानून-व्यवस्था हमेशा बेहतर रही है। हमारी दोनों पार्टियों ने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की है और उन पर हमारी सहमति बनी है।

WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता पंजाब को नशा मुक्त बनाना, सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा के लिए कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना और गिरोहों (गैंग्स) का सफाया करना होगा। यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और दोनों पार्टियों के घोषणापत्रों में यह सबसे प्रमुख मुद्दा होगा। 

बता दें कि बीजेपी और शिअद  ने मंगलवार को पंजाब में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। दोनों दलों ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की घोषणा की है, जिससे 6 वर्ष के अंतराल के बाद उनकी साझेदारी फिर से बहाल हो गई है। दोनों पार्टियां मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जिसमें अकाली दल गठबंधन में 'बड़े भाई' की भूमिका निभाएगा। 

नवंबर 2020 में 3 कृषि कानूनों के विवाद में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच 24 वर्ष पुराना गठबंधन टूट गया था। इस तरह अब दोनों पार्टी 6 वर्ष बाद एक बार फिर साथ आई हैं।