home page

भाजपा SIRSA इकाई ने मनाया भव्य विजय उत्सव, सुभाष चौक पर दिखा जश्न का माहौल

 | 
BJP SIRSA unit celebrated grand victory celebration, celebratory atmosphere was seen at Subhash Chowk

Mahendra india news,, new delhi
सिरसा। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में सिरसा की भाजपा इकाई द्वारा ऐतिहासिक सुभाष चौक पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और लड्डू वितरण, आतिशबाजी तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक विजय यह साबित करती है कि राष्ट्रहित और विकास की राजनीति ही भविष्य का मार्ग है। यह जीत केवल एक राज्य की सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश में जनआकांक्षाओं की विजय है, जिसने कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ाया है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह स्थिर और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर अपना भरोसा जताया है। विजय उत्सव के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी भी वितरित की गई। इसे एक विशेष प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया, क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा इस व्यंजन का स्वाद लेने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया था। बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन होने के कारण झालमुड़ी इस चुनाव में भी खास आकर्षण का केंद्र रही।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और इस जीत को जनसमर्थन तथा विकास नीतियों की विजय बताया ओर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रतनलाल बामनिया, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप, प्रदीप रातुसरिया, अंबर मेहता, हनुमान कुंडू, सागर केहरवाला, श्याम बजाज, अमन चोपड़ा, सुनील बामनिया, भूपेंद्र खट्टर, अमरिक सिंह राही, सुमन सैनी, भावना शर्मा, सुमन शर्मा, विष्णु शर्मा, राघव गुप्ता, स्मृति सिन्हा, करण दुग्गल, राजेश जालंधरा, डॉ. जगदीश, बलवीर बोयत, कुलबीर, सुभाष चौधरी, संदीप मेहता, प्रियंका बुमराह, मुकेश मेहता, सुरेश पंवार, सुनील मेहता, हरपिंदर शर्मा, हेमंत सैनी, जितेंद्र फुटेला, सुनील सोनी, बाबूराम सैनी, सरोज संधा, मीनू सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now