home page

सिरसा में BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, मनीष सिंगला को बताया 'यूनिवर्सल मामा'

 | 
BJP State President Dr. Archana Gupta accorded a grand welcome in Sirsa; Manish Singla hailed as 'Universal Mama

mahendra india news, new delhi
भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सिरसा आगमन पर हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के परिवार सहित शहर के तमाम प्रबुद्धजनों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिंगला परिवार की ओर से डॉ. अर्चना गुप्ता को सुनहरी गदा और राधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य अग्र बंधुओं ने भी स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक दौरों से देश का मान बढ़ाकर लौटे हैं। आज दुनिया भर में भारत का जो डंका बज रहा है, उसका पूरा श्रेय देश की जनता को जाता है। उन्होंने भाजपा की रीति-नीति की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा हर समाज को सर्वोपरि स्थान दिया है। अग्रवाल समाज की बेटी डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा की कमान मिलना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा।


इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी मनीष सिंगला ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा महाराजा अग्रसेन के पदचिह्नों पर चलते हुए दीन-दुखियों की सेवा में तत्पर रहता है। डॉ. अर्चना गुप्ता की इस नियुक्ति से पूरे समाज में खुशी की लहर है और आज उमड़ा यह जनसैलाब साबित करता है कि सर्व समाज उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार जताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने समाजसेवी मनीष सिंगला की जमकर पीठ थपथपाई। डॉ. गुप्ता ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि मनीष सिंगला गरीब और जरूरतमंद बहन-बेटियों की शादी में भात भरने का पुनीत कार्य करते हैं, इस लिहाज से तो ये पूरे इलाके के 'यूनिवर्सल मामा' हुए। बेटियों की शादी में मामा बनकर जिम्मेदारी निभाना हर किसी के सौभाग्य में नहीं होता, मनीष जी का यह सेवा भाव वाकई काबिलेतारीफ है।

WhatsApp Group Join Now

इस भव्य कार्यक्रम में श्री अग्रवाल सभा सिरसा के प्रधान जेपी गुप्ता और उनकी पूरी टीम, श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तम गोयल और उनकी पूरी टीम, श्री अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान संजीव जैन एडवोकेट और उनकी पूरी टीम, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष गौरव गोयल और उनकी पूरी टीम, पदम श्री सरदार गुरविंदर सिंह जी, गुर्जर समाज हरियाणा के प्रधान साबरमल गुर्जर, हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया और शहर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर एम आर बंसल, डॉक्टर प्रोमिला बंसल, डॉक्टर वीपी गोयल, डॉक्टर कपिल सिंगल, जेबीएल गर्ग एडवोकेट, अशोक गर्ग, राजीव गर्ग, राजीव गुप्ता, नवदीप गर्ग, आकाश चाचाण, अमन गर्ग, रोहित गुप्ता, मनीष जिंदल, अजय जिंदल, दीपक तायल, मनीष गुप्ता एडवोकेट, यशपाल बंसल, गर्ग मोटर से भाई अजय गर्ग, बसंत गर्ग, रमेश साहूवाला, माणकचंद जैन, ललित जी जैन, केवल कृष्ण बंसल, योगेश बागड़ी, पवन बंसल, प्रवीण गोयल, के.के बंसल एडवोकेट, पवन गर्ग, दीपक बंसल पार्षद, डबली रातुसरिया पार्षद, पार्थ कॉलोनी के निदेशक सुनील गर्ग, रामकृष्ण गोयल, राजीव बंसल, अंजनी बंसल, संदीप भाटिया, हर्ष खुराना, कौशल्या वर्मा, सुमन वर्मा, सुमन शर्मा, सुमन सैनी, जसविंदर पाल पिंकी, लखविंदर कौर, कंचन कटारिया इत्यादि मौजूद थे।