home page

BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने श्री तारकेश्वरम धाम में किए दर्शन, बाबा तारा जी की समाधि पर हुईं नतमस्तक

 | 
BJP State President Dr. Archana Gupta offered prayers at Shri Tarkeshwaram Dham and paid her respects at the samadhi of Baba Tara Ji

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

गोबिंद कांडा ने किया स्वागत, सिरसा के विकास और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

 BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता अपने सिरसा प्रवास के दौरान श्री तारकेश्वरम धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने श्री बाबा तारा जी की समाधि पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने उनका स्वागत किया और उन्हें श्री बाबा तारा जी की तपस्या, जीवन दर्शन तथा श्री तारकेश्वरम धाम के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। गोबिंद कांडा ने प्रदेशाध्यक्ष को धाम में संचालित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से अवगत करवाया।

इसके बाद डॉ. अर्चना गुप्ता पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा के आवास अलख निरंजन भवन पहुंचीं। यहां गोबिंद कांडा के साथ उनकी विभिन्न संगठनात्मक एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सिरसा के विकास, भाजपा संगठन की मजबूती और नगर परिषद के वाइस चेयरमैन के चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

गोबिंद कांडा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद संगठन को मजबूती प्रदान करता है। ऐसे संवाद से स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को नेतृत्व तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के वाइस चेयरमैन का चुनाव भाजपा नेतृत्व के निर्णय के अनुसार होगा। पार्टी संगठन जो भी निर्णय लेगा, उसी के अनुरूप आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।