भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता तरकांवाली में किसानों से करेंगी संवाद, खेती और जैविक कृषि पर होगी चर्चा
mahendra india news, new delhi
हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता अपने सिरसा जिला के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले की तीनों विधानसभाओं सिरसा, ऐलनाबाद, रानियां में संगठनात्मक बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में शिरकत करने वाली है। डॉ. अर्चना गुप्ता, कल शुक्रवार को नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव तरकांवालीं में किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता कैप्टन जसविन्द्र मीनू बैनीवाल के आवास पर गांव तरकांवाली में शुक्रवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम डॉ. अर्चना गुप्ता खेती से जुड़ी किसी भी समस्या और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से बातचीत करेंगी।
कैप्टन जसविन्द्र मीनू बेनीवाल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता, इस अवसर पर किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा किसान सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों पर भी चर्चा करेंगी। किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही अनेक शायताओं के बारे मे अवगत करवाएगी। है।
