home page

नाथूसरी चौपटा में एसआईआर फार्म भरने गये बीएलओ के कपड़े फाड़े, मारपीट कर किया घायल

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा में भट्ट रोड पर एसआईआर फार्म भरने गये बीएलओ के कपड़े फाडऩे व उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बीएलओ को नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बीएलओ ने इसकी शिकायत चौपटा थाना में दी है। 

इस संदर्भ में जेबीटी व बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि एसआईआर फार्म भरने में चौपटा के अंदर ड्यूटी लगी हुई है। भट्टू रोड पर शुक्रवार को सुबह करीबन साढ़े दस बजे सहायक दीपक कुमार के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया के घर पर गया। इसके बाद घर पर आवाज लगाई तो महिला बाहर आई। महिला को पहले से दिए गये एसआईआर  फार्म मांगे। महिला ख्घर से खाली एसआईआर फार्म लाकर दे दिए। इस पर महिला से उनके पति के मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि जी यह फार्म भरने जरूरी है। नहीं तो आपका वोट कट जाएगा। इसके बाद हम घर से भट्टू रोड की तरफ आ गये। 

बिना कुछ पूछे ही मारपीट शुरू कर दी
बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि धर्मवीर सिंह मोठिया ने आते ही मारपीट व कपड़े फाडऩे शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने मुझे उससे आकर बचाया। इसके बाद चौपटा थाना में शिकायत दी है। चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएलओ से मारपीट की शिकायत आई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

WhatsApp Group Join Now