स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में खंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित
अरनियावाली स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में खंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और योग व स्वदेशी विचारधारा का संदेश दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद सोनी, राज्य सहप्रभारी हरियाणा पतंजलि योग समिति रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में वीरेंद्र नागपाल, जिला महासचिव पतंजलि योग समिति कविता बाना, सुनिता कसवां, रमना देवी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. विनोद सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, योग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र नागपाल ने पतंजलि योग समिति द्वारा समाज में स्वास्थ्य, संस्कार और स्वदेशी के प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन व आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
