home page

दड़बा कलां में डा. धर्मपाल पंवार की दूसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 52 लोगों ने किया रक्तदान

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था निफा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दड़बा कलां में स्वर्गीय डा. धर्मपाल पंवार की दूसरी पुण्यतिथि पर किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया, कैंसर पीड़ि,तजरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ डा. सुरेखा पीएचसी इंचार्ज दड़बा कलां और निफा महासचिव हरियाणा दलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

डा. सुरेखा ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का महान अवसर है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए समय पर रक्त की उपलब्धता जरूरतमंद  मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को चिकित्सकीय मानकों के अनुसार नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड सिरसा, निफा संस्था, मातृभूमि गार्गी फाउंडेशन संयुक्त रूप से  रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरूकता और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है।

news

सीडब्लूसी सदस्य अनिल ढिढारिया और राजेश पंवार ने बताया कि कैंप का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना है, जिसमें हरियाणा रोडवेज सिरसा का बहुमूल्य योगदान रहा है। जिला रेड क्रॉस कार्यकारी अधिकारी गुरमीत सैनी रक्तदान शिविर के  सफल आयोजन पर बधाई दी। श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला दड़बा कलां की तरफ से मास्टर धनराज यादव, देवराज शर्मा, तोताराम तरड़ सहित अन्य गणमान्य  व्यक्तियों ने डा.  धर्मपाल पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल सिरसा की ब्लड बैंक की टीम ने सभी 52 रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश पूनिया, रविंद्र सोनी, राजकुमार पंवार, राजेश पंवार, डा. ओमप्रकाश पंवार, कृष्ण बरनेला, बंटी घोटड़, राकेश ढिल्लो, लक्ष्मी नारायण, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र, पीएचसी दड़बा कलां के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।