home page

बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 121 यूनिट रक्त संग्रहित

 | 
Blood donation camp organized in memory of Bapu Nambardar Magghar Singh Ji; 121 units of blood collected

mahendra india news, new delhi
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पूजनीय पिता बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी की 22वीं पावन स्मृति पर सोमवार को परमार्थी दिवस के रूप में मनाते हुए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अरदास का शब्द बोलकर किया। इसके बाद महिला और पुरुष रक्तदाताओं ने अस्पताल स्थित पूज्य बापू नंबरदार मग्घर सिंह इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर को लेकर सेवादारों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रक्तदाता ब्लड सेंटर के बाहर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। ब्लड सेंटर ने अपनी जरूरत के अनुसार 121 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदाताओं को सेंटर की ओर से दूध सहित रिफ्रेशमेंट भी दी गई। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के सीएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल इन्सां ने बताया कि पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी की पावन स्मृति में हर वर्ष 5 अक्तूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को भी शिविर लगाया गया, जिसमें आसपास के सेवादारों ने पहुंचकर रक्तदान किया और पूजनीय बापू जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


- 2004 में 17,921 यूनिट रक्तदान कर दी थी श्रद्धांजलि
पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी 5 अक्तूबर 2004 को रूहानियत, इंसानियत और भाईचारे की रोशनी फैलाते हुए कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे थे। उनकी पावन स्मृति में 10 अक्तूबर 2004 को श्रीगुरुसर मोड़िया में श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया था, जिसमें 17,921 यूनिट रक्तदान हुआ था। इसके बाद से साध-संगत प्रत्येक वर्ष परमार्थी दिवस पर रक्तदान सहित विभिन्न मानवता भलाई के कार्य कर पूजनीय बापू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती आ रही है।

WhatsApp Group Join Now