home page

गांव नाथूसरी कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन: रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य करें: डा. भूप सिंह ​​​​​​​

 | 
Î×êð

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव नाथूसरी कलां स्थित आंबेडकर भवन में शुक्रवार को डॉक्टर मोहन लाल कासनियां ने अपनी माता स्व. मन्नी देवी धर्म पत्नी स्व. सुल्तान सिंह कासनियां की याद में पांचवां रक्त दान कैंप का आयोजन किया। रक्त दान शिविर का शुभांरभ डॉक्टर भूप सिंह कासनियां ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी को बचाता है। 

हेल्थ चेक अप सेवा में डॉक्टर रमेश चौधरी (बाल शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अंजली नारंग (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर सुरेश बिश्नोई (जनरल एवम मेडिसिन व हार्ट रोग विशेषज्ञ) व डॉक्टर विकास कंबोज (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखेें। घर से निकालने से पहले पीना पीकर निकले। वही दिन के समय धूप में न निकले। 

इस रक्तदान कैंप के आयोजन में बलराम कासनियां, जगदीश कासनियां, लाइफ लाईन लैबरेटरी से डॉक्टर मनोज कुमार, मास्टर हरपाल सिंह, मास्टर बंशी लाल, राज कुमार, प्रमोद कुमार कासनियां, राकेश कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर सिविल हॉस्पिटल सिरसा से सीनियर टेक्निकल ऑफिसर डाक्टर अश्वनी मेहता, डॉक्टर सुरेखा, नर्सिंग ऑफिसर सरिता, टेक्नीशियन अनिल कुमार, उदयवीर,  सुभाष कुमार, अजय कुमार, काउंसलर बसंत कुमार, मिस्त्री राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now