home page

हरियाणा में दिवाली की रात खूनी संघर्ष, 37 वर्षीय दीपक की हत्या; दो साथी घायल

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में सोनीपत जिला से हैं। जिला के खरखौदा में दीपावली की रात रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में खूनी संघर्ष हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने 37 साल के दीपक और उनके साथियों पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने दीपक कुमार के सिर पर वार किया, इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस झड़प में उनके 2 साथी धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। धोलू का पैर टूट गया, जबकि अन्ना के हाथ में चोट आई है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


बताया जा रहा है दिवाली की रात्रि खरखौदा के रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि खरखौदा के ही 4 से 5 युवकों ने दीपक और उसके साथियों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया।

बरवाला में चाकूमार कर हत्या 
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में बरवाला से हैं। बरवाला के दौलतपुर रोड स्थित अमन चिकन कॉर्नर पर दीपावली रविवार रात करीबन9 11:30 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, घटना में करीब 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now


बताया जा रहा है कि कुछ युवक मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई।  जो बाद में झगड़ा में बदल गई। इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं
इसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और इसमें शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान तथा विवाद के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।