home page

खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 | 
Both Haryana teams made it to the semi-finals of the Khelo India Asmita Rugby League
mahendra india news, new delhi

खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियों ने विरोधियों को धूल चटाकर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

जूनियर वर्ग में मीनाक्षी जींद कप्तान और कुसुम हिसार उपकप्तान ने हरियाणा को सेमीफाइनल में पहुंचाया और सब जूनियर वर्ग में रिद्धिमा जींद की कप्तानी में सेमीफाइनल में पहुंची।


दो दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग नॉर्थ जोन हरिद्वार(उत्तराखंड) के रोशनाबाद स्टेडियम में  आयोजन किया जा रहा है।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें हरियाणा की 15 साल आयु वर्ग टीम की लड़कियों की जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहले दिन के सभी तीन मैचों में जीतकर पूल में टॉप किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम ने पहला मैच जम्मू कश्मीर को 15/0 से हराकर जीता और दूसरे मैच में  उत्तर प्रदेश की टीम को 15/0 से हराया एवं  पंजाब की टीम को 27/0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

 
चीफ डी मिशन नरेंद्र मोर ने बताया कि 18 साल आयु वर्ग की लड़कियों ने भी अपना पहला मैच उत्तरप्रदेश को हराकर 10/0 से जीता और दूसरे मैच में टीम ने पंजाब को  10/0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

सीनियर लड़कियों का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के साथ हुआ जिसमें हरियाणा ने हिमाचल को 10/0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरे मैच में कड़े संघर्ष के बावजूद हरियाणा दिल्ली से 20/12 से मैच हार गया, पहले दिन सीनियर महिलाओं में हरियाणा और पंजाब में 5/5 से मुकाबला बराबर रहा।

WhatsApp Group Join Now