ब्रह्माकुमारीज़ मना रही हैं महाशिवरात्रि को नवदशकोत्सव के रूप में, सिरसा जिला में भी कार्यक्रमों की धूम, नशामुक्त जीवन के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
mahendra india news, new delhi
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अपने विश्वव्यापी शाखाओं पर आने वाले महाशिवरात्रि महापर्व को नवदशकोत्सव के रूप में मना रहा है, जिसके अन्तर्गत सिरसा जिला में भी 1 फरवरी से ही विभिन्न स्थानों पर शिव ध्वज फहरा कर अनेकानेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के स्थानीय सेवाकेन्द्र आनन्द सरोवर की निदेशिका राजयोगिनी बिन्दू बहन जी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान चारित्रिक उत्थान के लिए आध्यात्मिक ज्ञान चित्र प्रदर्शनी, संास्कृतिक आयोजन तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से लोगों को विशेष नशमुक्त जीवन और वर्तमान समय के परिवेश में इस महान पर्व से मिलने वाली प्रेरणाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में गांव खारियां में यहां की सेवाकेन्द्र प्रभारी बी के धनवर्षा बहन के निर्देशन में विशाल आयोजन हुआ जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी बहन सुनीता साई जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई और बी इ ओ, रानिया श्री भागाराम जी, सिरसा के वरिष्ठ ओर्थापेडिक सर्जन डा. वाई के चौधरी जी तथा जे जे पी जिला अध्यक्ष श्री जयपाल नैन जी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इसके अलावा गांव के कई प्रबुद्धजन भी इस मौके उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नें संस्थान द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की विचारधारा और सुखद जीवनशैली के लिए अत्यंत लाभकारी है, हमें ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ मिलकर इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोगी बनना चाहिए। राजयोगिनी बिन्दू बहन जी ने इस मौके महाशिवरात्रि महापर्व का गहन आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि मात्र शिव महिमा करके व्रत या जागरण कर लेना ही पर्याप्त नहीं हैं अब हमें अपने जीवन को इन पर्र्वों में समाए हुए आध्यात्मिक मूल्यों से सराबोर करना होगा।
उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव जो समस्त प्राणी मात्र के पारलौकिक पिता है वो वर्तमान समय स्वयं धरा पर अवतरित होकर युग परिवर्तन का महान कार्य कर रहें है, इसलिए समय की पुकार को समझते हुए हमारा भी अब यही कर्तव्य है कि हम उनकी दिव्य शिक्षाओं को समझते हुए अपने परिवार और समाज को नई दिशा देंँ। डा. चौधरी नें इस मौके ब्रह्माकुमरीज़ संस्थान के साथ जुड़ कर अपने जीवन में हुए अलौकिक अनुभवों को सांझा किया और सभा को भी समाज कल्याण के कार्यों में सहभागी बनने की प्रेरणा दी। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। गुरू नानक हाई स्कूल, चामल के बच्चों नें नशामुक्त जीवन की प्रेरणा देती मनमोहक लघु नाटिका प्रस्तुत की।
नवदशकोत्सव की धूम के अन्तर्गत शिवनगर स्थित शिव दर्शन भवन में बी के प्रेरणा बहन के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ जिसमें नगर पार्षद श्री राजन बांसल जी, श्री दीपक बांसल जी और श्री राजेन्द्र जांगड़ा जी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए। गांव पंजुआना की प्रभारी बी के मोनिका बहन जी ने भी स्थानीय सेवाकेन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सरपंच प्रतिनिधि डा. लवकेश जी, गंगा ग्रीन पैलेस के मालिक श्री मुरारी मेहता जी तथा पूर्व सरपंच श्री जगदीश मेहता जी सहित अन्य कई गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
