Bride Buy or sell: यहां आज भी खरीदी और बेची जाती है दुल्हनें, लड़को के लिए लगता है नई दुल्हनों का बाजार
Bride Buy or sell: जब किसी की शादी होती है तो लड़का और लड़की दोनों की पसंद पूछी जाती है। परिवार वालों एक दूसरे के घर जाकर रिश्ता तय करते है। मगर एक जगह ऐसी है जहां ये सब नहीं होता। बल्कि यहां पर दूल्हनों का बाजार लगता है।
नई दूल्हने खरीदी और बेची जाती है। आपको ये सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगा होगा। लेकिन यहीं सच है। यहां लड़के दूल्हन को पंसद करते है और उसे खरीद लेते है।
इस जगह का नाम है बुल्गारिया। यहां मंडियो में दूल्हनों का बाजार लगता है। ये मंडी बुल्गारिया के स्तारा जागोर नाम की जगह पर लगती है। इस जगह पर मर्द अपने परिवार के साथ आकर अपने लिए पसंद की लड़की चुनते हैं।
जो लड़की लड़के को पसंद आती है, उसकी मोल-भाव किया जाता है। इसके बाद लड़की के घरवाले जब लड़के द्वारा दिए जा रहे दाम से संतुष्ट हो जाते हैं, तब उस कीमत में अपनी बेटी को लड़के के हवाले कर देते है। फिर लड़का लड़की को घर लेकर आता है और उसे अपनी पत्नी का दर्जा देता है।
लेकिन आपको जानकर हैरान होगी की इस बाजार में बिकने वाली लड़कियों की कीमत अलग-अलग तय होती है। वहीं उस लड़की की कीमत सबसे ज्यादा होती है, जिसने बाजार में बिकने से पहले किसी मर्द से संबंध नहीं बनाया हो। हालांकि बाजार में दुल्हन खरीदने और बेचने वालों के लिए भी नियम होते हैं। दरअसल इस बाजार में कलाइदझी समुदाय के लोग अपनी बेटी बेचते हैं।
ऐसे में उन्हें खरीदने वाले का भी इसी समुदाय का होना अनिवार्य है। इसके अलावा लड़की वालों का गरीब होना भी जरूरी होता है। दुल्हन का ये बाजार गरीब लड़कियों के लिए लगाया जाता है।
अमूमन शादियों में काफी खर्च होता है। ऐसे परिवार जो अपनी बेटी की शादी नहीं करवा पाते, वो इस मंडी में अपनी बेटी को ले कर जाते हैं। इस बाजार में आर्थिक रूप से मजबूत परिवार अपनी बेटी को नहीं बेच सकते। इसके साथ ही जो भी इस बाजार से लड़की लेकर जाता है, उसे उस लड़की को पत्नी का दर्जा देना होता है।
