home page

सगे भाइयों ने बीमार भाई का हाथ-पैर बांधकर नहर में जिंदा फेंका, हत्या की गुत्थी सुलझी

Brothers tied the hands and feet of their sick brother and threw him alive into a canal, murder mystery solved
 | 
Brothers tied the hands and feet of their sick brother and threw him alive into a canal, murder mystery solved

हरियाणा में कुरूक्षेत्र के अंदर शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दो भाईयों ने दिया है। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने गांव डल्ला माजरा के पास नरवाना ब्रांच नहर में मिली हाथ-पैर बंधे शव के हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस वारदात को 2 आरोपितों पंजाब के जिला मोहाली के लालड़ू के गोलू माजरा निवासी राजेंद्र कुमार व राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि यह दोनों आरोपि मृतक के ही भाई ही थे। आरोपितों को अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड लिया गया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने इस संदर्भ मेंं बताया कि पूछताछ व जांच मेंं पता चला कि आरोपितों ने रस्सी से अपने भाई गुरमुख के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे नहर में जिंदा फेंक दिया था। 

पुलिस जांच में पता चला है कि 12 मार्च को दोनों भाईयों ने गुरमुख की हत्या की योजना बनाई और उसे बाइक पर बैठाकर दवा दिलवाने के बहाने ले गए। इसके बाद वापसी में एक दुकान से प्लास्टिक की रस्सी खरीद ली। इसके बादर गुरमुख सिंह के दोनों हाथ व पैर रस्सी से बांधे और उसे नहर के पानी में फेंक दिया।

WhatsApp Group Join Now

पता चला है कि गुरमुख सिंह 7वीं कक्षा में फेल हो गया था, जिसके बाद वह दिमागी संतुलन खो बैठा। 17-18 साल से गुरमुख का कई जगह उपचार करवाया गया, लेकिन वह ठीक नहीं हो सकाा। आरोपितों का कहना है कि दिमागी संतुलन खोने से गुरमुख परिवार के सदस्यों व बच्चों को मारने-पीटने लगा था और परिवार को लोगों को यह डर था कि कहीं गुरमुख कोई बड़ी परेशानी न पैदा कर दें। इसी लिए दोनों उसे योजना बना कर मार डाला।