BSP सुप्रीमो ने बहुजन समाज को हक नहीं, हुकूमत करना सिखाया: बैनीवाल
BSP supremo taught Bahujan Samaj not rights but to rule: Beniwal
Mahendra india news, new delhi
बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. कृष्ण जमालपुर ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ रणधीर सिंह बैनीवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्य प्रभारी हरियाणा डा. मेघराज सिंह स्टेट जोन को-ऑर्डिनेटर विशाल गुर्जर, दलबीर भान, जगदीश चंद्र, महेंद्र जाजोरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह राठी तथा सिरसा जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश कमेटी सदस्य, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हरियाणा के सभी जिला अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणधीर सिंह बैनीवाल ने कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने बहुजन समाज को केवल अधिकारों की मांग करना नहीं, बल्कि सत्ता में भागीदारी कर शासन करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती जी के नेतृत्व में दलितोंए पिछड़ों और वंचित वर्गों ने पहली बार वास्तविक रूप से सत्ता का अनुभव किया और सदियों पुरानी परंपरा व मानसिकता की जड़ों पर सीधा प्रहार हुआ। बैनीवाल ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में कभी माफियाओं और बाहुबलियों का राज हुआ करता थाए वहां बहन मायावती जी ने कानून का राज स्थापित कर बड़े-बड़े अपराधियों को जेल भेजा। इससे यह स्पष्ट संदेश गया कि दलित की बेटी का शासन कानून से चलता है और सबसे सख्त होता है।
उन्होंने कहा कि मायावती सरकार के कार्यकाल में बहुजन महापुरुषों के सम्मान में जिले, विश्वविद्यालय, कॉलेज, अस्पताल, पार्क एवं स्मारकों का निर्माण कराया गया, जिससे सामाजिक स्वाभिमान को मजबूती मिली। विशेष भर्ती अभियानों के माध्यम से लाखों एससी/एसटी/ओबीसी बैकलॉग पद भरे गए और गरीब-वंचित परिवारों के घरों में सरकारी नौकरी का चिराग जला। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बैनीवाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी तक सीमित रह गई है। आम बजट को लेकर बहन मायावती जी द्वारा उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मध्यम वर्ग को वास्तविक राहत देने में असफल रहा है।
केवल भाषणों और बड़े.बड़े दावों से जनता का भला नहीं होता, ज़मीनी स्तर पर सुधार दिखाई देना चाहिए। हरियाणा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है। सरकारी नौकरियां बाहरी लोगों को देकर हरियाणा के योग्य युवाओं के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है, जिसे बहुजन समाज पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक के दौरान सेवा निवृत्त डिप्टी सीएमओ मुकेश सब्रवाल ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन से प्रेरित होकर बसपा परिवार का दामन थामा।
