Buffalo Farming: किसानों को मालामाल कर देगी इस नस्ल की भैंस, देती है बाल्टी भर भर के दूध
Buffalo Farming: किसान प्राचीन काल से खेती के साथ पशुपलान कर रहे हैं। भारत को दुनिया की सबसे ज्यादा भैंसों की आबादी वाला देश माना जाता है। भारत में कुल दूध उत्पादन का लगभग 55 फीसदी यानि लगभग 20 मिलियन दूध भैंस पालन से प्राप्त होता है।
यही कारण है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में भैंस पालन को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। इतना ही नहीं भैंस का दूध भी लोगों को ज्यादा पसंद आता है. भैंस के दूध का उपयोग विशेष रूप से खीर, दही, पेड़ा आदि बनाने में किया जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि भैंस का दूध गाढ़ा होता है और इसमें वसा की मात्रा अधिक होती है। वहीं बाजार में हाई फैट वाले दूध की कीमत अधिक होती है. जिससे किसानों को अधिक मुनाफा मिलता है. ऐसे में अगर आप भी भैंस पालना चाहते हैं और दूध में अधिक वसा की मात्रा चाहते हैं तो भदावरी नस्ल की भैंस पाल सकते हैं. इस नस्ल की भैंस के दूध में वसा की मात्रा 14 से 18 प्रतिशत तक होती है।
भदावरी भैंस का जन्मस्थान
भदावरी भैंस आज़ादी से पहले की नस्ल है। इस नस्ल का जन्मस्थान एक छोटा सा राज्य था जिसे भदावर के नाम से जाना जाता था जिसमें आगरा, इटावा, भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिले के कुछ हिस्से शामिल थे। ऐसा माना जाता है कि भैंस की इस नस्ल का विकास भदावर राज्य में ही हुआ था, इसलिए इसका नाम भदावरी है।
यह नस्ल इन क्षेत्रों में पाई जाती है
अभी की बात करें तो भदावरी भैंस मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा, औरैया और जालौन के कुछ इलाकों में पाई जाती है। अब सवाल यह उठता है कि अगर किसान भदावरी भैंस को पालना चाहते है।
भदवरी नस्ल की भैंस का पालन कैसे करें?
भदावरी भैंस को अन्य नस्ल की भैंसों की तुलना में बहुत आसानी से पाला जा सकता है। आपको बता दें कि भदावरी भैंस का वजन कम और आकार छोटा होता है। भूमिहीन किसान और गरीब पशुपालक भी कम संसाधनों में भदावरी भैंस को आसानी से पाल सकते हैं।
भदावरी भैंस किसी भी जलवायु में आसानी से ढल जाती है और इस नस्ल के जानवर कम खाना खाकर भी अच्छी गुणवत्ता वाला दूध दे सकते हैं। हालाँकि, पशुपालन के दौरान कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए जैसे, पशुओं के रहने का स्थान अच्छी तरह हवादार होना चाहिए, पशु शेड में साफ-सफाई रखनी चाहिए और इसके अलावा उनके भोजन और पानी की भी उचित व्यवस्था करनी चाहिए.
