home page

सपनों का घर बनाना होगा महंगा, बढऩे वाले हैं सीमेंट के रेट; अक्टूबर में लगेगा महंगाई का बड़ा झटका

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हर कोई सोचता है कि उसको अच्छा सा घर हो। घर बनाने के लिए अगर आप भी प्लान बना रहे तो आने वाले समय में महंगा होगा। पर्व सीजन से ठीक पहले सीमेंट कंपनियों ने आमजन को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। लगातार दूसरे माह सीमेंट के रेटों में बड़ा इजाफा होने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार अक्टूबर माह में सीमेंट की प्रति बोरी यानी 50 किलो बैग के रेटों में पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक की भारी उछाल आ सकती है। सीमेंट के रेटों में यह बढ़ोतरी देश के अलग-अलग हिस्सों और रीजनल मार्केट्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा।

पहले भी महंगा हुआ था सीमेंट
सितंबर महीने में भी सीमेंट कंपनियों ने रेट बढ़ाए थे। सितंबर में सीमेंट के रेट सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में बढ़े थे। बता दें कि यहां प्रति बोरी औसतन 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं पश्चिम भारत में नौ रुपये, जबकि मध्य, पूर्व और उत्तर भारत में पांच-पांच रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी दर्ज की गई
इस बढ़ोतरी के बाद कीमतें लगभग ₹360 से ₹440 के बीच रहेंगी।

WhatsApp Group Join Now


दूसरी तिमाही में अखिल भारतीय औसत ट्रेड प्राइस 351 रुपये प्रति बैग रहा, जो पिछली तिमाही से कम है। इसकी वजह जुलाई और अगस्त की कमजोर कीमतें रहीं, जिन्होंने सितंबर की बढ़त का असर कम कर दिया।

सीमेंट के दाम बढऩे के कारण 
अक्टूबर से देश भर में कंस्ट्रक्शन गतिविधियों में अचानक तेजी आ जाती है। पर्व सीजन और मांग में सुधार का फायदा उठाने के लिए सीमेंट कंपनियां रेटों बढ़ाकर अपने प्रॉफिट मार्जिन को बेहतर करने की कोशिश कर रही हैं, जो मानसून के दौरान कम हो गया था।