SIRSA से खाटू श्याम बाबा के लिए बस सेवा शुरू, जयपुर व हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू
Bus service from Sirsa to Khatu Shyam Baba has started; bus services to Jaipur and Haridwar have also commenced
mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। हिसार डिपो की तीन रोडवेज बस सिरसा से होकर जाएगी। हिसार डिपो की बस सिरसा से खाटू श्याम बाबा के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इसी के साथ ही जयपुर व हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है।
सिरसा डिपो के इंचार्ज रतन सिंह नुहिया ने बताया कि हिसार रोडवेज डिपो की तीन बसें SIRSA से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम बाबा के लिए 12.15 बजे वाया हिसार, राजगढ़ झूझन व सीकर होकर जाएगी। इसी के प्रकार से सिरसा से जयपुर के लिए 13.30 बजे वाया हिसार, राजगढ़, झूझनू व सीकर होते हुए जाएगी।
खाटू श्याम जी धाम जाकर करें आप जरूर ये काम, मिलेगा हारे के सहारे का सहयोग
राजस्थान में सीकर जिले के अंदर बाबा खाटू श्याम धाम में भक्तों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। इस गर्मी के मौसम में भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है। खाटू श्याम जी को हारे का सहारा, तीन बाण धारी और शीश का दानी आदि कई नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि खाटू श्याम जी हारे कासहारा बनाते हैं और अपने भक्तो को सभी कष्टों से उबारते हैं।
आपको बता दें कि असल में खाटू श्याम जी भीम के पौते और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक हैं, जिनका जिक्र महाभारत युद्ध के दौरान मिलता है। ऐसे में अगर आप खाटू श्याम बाबा जी के मंदिर जाने का योजना बना रहे हैं, तो ये काम जरूर करें, ताकि आपको खाटू नरेश की कृपा मिल सके
