हरियाणा में यहां से गुजरेगा दिल्ली-अमृतसर हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, भूमि अधिग्रहण के नोटिस मिले
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं नई सडक़ों का भी निर्माण कार्य किए जाने की योजनाएं चल रही है। इसी बीच दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी के बीच कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से गांव सुंदरपुर की तरफ दिल्ली-अमृतसर हाई-स्पीड रेल कारिडोर के गुजरने का कार्य होगा।
इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने पर गांव सुंदरपुर में करीब 0.4470 हेक्टेयर भूमि के लिए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस मिले हैं। वहीं गांव पलवल में भी भूमि अधिग्रहण संबंधी नोटिस मिले हैं। इसी जमीन पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जो कुरुक्षेत्र में पर्यटन और काम-काज में बड़ा बदलाव लाने का कार्य करेगी।
जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग के इस विस्तार को कुरुक्षेत्र के लिए आने वाले सालों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। तीसरी और चौथी लाइन बनने से दिल्ली, पानीपत और अंबाला के बीच रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी। वहीं मालगाडय़िों के लिए अलग कारिडोर मिलने से मौजूदा रेल लाइनों पर यात्री ट्रेनों के संचालन का दबाव कम होगा। इसका सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही और रेल परिचालन की गति पर पड़ेगा।
नोटिस पहुंचते ही बढ़ी हलचल
थानेसर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के नोटिस मिलने के बाद गांव पलवल और सुंदरपुर में परियोजना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब नजरें अधिग्रहण की आगामी प्रक्रिया, मुआवजे और निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं।

