home page

सिरसा में हथियारों का डर दिखाकर व्यापारी से लूट, दूसरा आरोपी रोहित भी गिरफ्तार

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। ऐलनाबाद में हथियारों का डर दिखाकर व्यापारी से लूट की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र बंसीलाल निवासी वार्ड नंबर-2, ऐलनाबाद के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने उसे ऐलनाबाद क्षेत्र से काबू किया। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को ऐलनाबाद के वार्ड नंबर-10 में देवीलाल चौक के पास घी व रिफाइंड के थोक व्यापारी राजेश कुमार पुत्र छगनलाल निवासी ऐलनाबाद के साथ लूट की वारदात हुई थी। दो युवकों ने हथियारों का डर दिखाकर व्यापारी से 2300 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं और मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना ऐलनाबाद में लूट व छीना-झपटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान सीआईए टीम ने दूसरे आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।