SIRSA जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उपमंडल स्तर पर भी हुए कार्यक्रम
Mahendra india news, new delhi
77वां गणतंत्र दिवस सिरसा जिले में गरिमामयी व भव्यता के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले मुख्यातिथि ने लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा उपमंडल डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद में उपमंडल स्तरीय व अन्य जगहों पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
मुख्यातिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज ही के दिन 76 वर्ष पहले सन 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता के मौलिक अधिकार दिए। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा संप्रभुता सम्पन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं, कर्मठ किसान-मजदूरों, कारीगरों तथा वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है। आज देश ने मिसाइलें ही नहीं बनाई, बल्कि चंद्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे मिशन भी सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। देश की प्रगति के इस सफर में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। हरियाणा ने भी प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को नए आयाम प्रदान किये हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में भी हमने नई ऊँचाइयों को छुआ है। हमारी कई नीतियों और योजनाओं का देश के दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर गरीब के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा शहरी योजना के तहत 98,860 मकान दिए हैं, जबकि 49,670 मकान निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 14 शहरों में 15,256 गरीब परिवारों को एक-एक मरला के प्लाट दिए जा चुके हैं तथा 16 शहरों में 15,251 प्लाटों की बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तथा शीघ्र लाभार्थियों को प्लाट ड्रॉ के माध्यम से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दो चरणों में 50-100 वर्ग गज के 12,031 प्लाट दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेहतर सिंचाई एवं जल संसाधन हेतु नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नहरी नेटवर्क आधुनिकीकरण हेतु 152 चैनलों का सुधारीकरण किया जा रहा है। सरस्वती नदी पुनरुद्धार तथा धरोहर विकास परियोजना पर कार्य चल रहा है जिसे 2028 में पूरा कर लिया जाएगा। मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत 1000 रिचार्ज कुओं के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इससे 8000 एकड़ जलमग्न भूमि लाभान्वित होगी।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण योजना को नए रूप में क्रियान्वित किया गया है। अब ग्रामीणों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। यह बहुत ही कारगर महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्मश्री मिलने पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सिरसा की बेटी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिणाम है। सविता पूनिया आज देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने तथा ‘बेटी बचाआ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं के माध्यम से बेटियों को शिक्षा, खेल और हर क्षेत्र में आगे बढऩे का जो अवसर दिया जा रहा है, उसका सशक्त उदाहरण सविता पूनिया हैं। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि जब बेटियों को समान अवसर और सहयोग मिलता है, तो वे प्रदेश ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन करती हैं।
स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
समारोह के दौरान मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के उपस्थित परिजनों को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट की। उन्होंने गांव ढुकड़ा की माडी देवी पत्नी सुरजा राम, गांव कुम्हारिया की रामकौरी पत्नी धनराज, गांव जमाल की पार्वती पत्नी बिशन सिंह, गांव तरकांवाली की संतोष देवी पत्नी कृष्ण कुमार (शहीद कारगिल युद्ध 1999), फ्रैंडस कॉलोनी, खैरपुर से रेशमा देवी पत्नी निहाल सिंह (शहीद कारगिल युद्ध 1999), गांव जोधकां से चिडिय़ा पत्नी नन्हू राम, गांव मल्लेकां की जलकौर पत्नी जीत सिंह, थेड़ मोहल्ला से इंद्रा देवी पत्नी राम कुमार (भारत-पाक युद्ध), प्रकाश कौर माता शहीद निशान सिंह व रमनदीप कौर पत्नी शहीद निशान सिंह (आप्रेशन रक्षक जम्मू एवं कश्मीर) का सम्मान किया गया।
परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभागीय झांकियों के विजेताओं को किया सम्मानित
जिला स्तरीय समारोह में आयोजित परेड में एनके एडवेंचर वारियर की स्काउट टीम प्रथम, राजकीय नेशनल महाविद्यालय की एनसीसी टीम द्वितीय तथा चौ देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की एनसीसी टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद बाल मंदिर की कॉरियोग्राफी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की गिद्दा टीम द्वितीय तथा द सिरसा स्कूल सिरसा के बच्चों की हरियाणवी डांस की टीम तृतीय स्थान पर रही। विभागीय झांकियों में कृषि विभाग की झांकी प्रथम, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की द्वितीय तथा चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय की झांकी तृतीय स्थान पर रही।
समारोह में महिला पुलिस बल, हरियाणा पुलिस बल, गृहरक्षी बल, एनके एडवेंचर वारियर की स्काउट, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की स्काउट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर की स्काउट, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की एनसीसी, राजकीय नेशनल महाविद्यालय की एनसीसी, शाह सतनाम जी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी, चौ देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की एनसीसी, द डैफोडिल स्कूल मौजदीन के विद्यार्थियों ने बैंड का प्रदर्शन किया गया। परेड का ऑल ओवर नेतृत्व एएसपी शिवम ने किया।
इसके अलावा विभिन्न 12 स्कूलों के विद्यालय ने पीटी शो में भाग लिया, जिनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, यादव बाल विद्या मंदिर स्कूल सिरसा, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एसएस जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़ पट्टी, डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल, आरएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिनर्वा हाई स्कूल, डीएवी स्कूल, जीआरजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महावीर दल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीर्ति नगर के विद्यार्थी शामिल रहे। मुख्यातिथि ने समारोह के अंत में प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटो करवाते हुए टीमों का हौसला बढाया। समारोह में मनमोहक रंगोली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया।
विभागों ने झांकियों के माध्यम से दी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी
समारोह में 19 विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिसमें चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, परिवार पहचान पत्र, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केन्द्र व एम.एस.एम.ई, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, मिल्क प्लांट, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बिजली निगम, ट्रैफिक पुलिस, आयुष, हैफेड व जिला रेडक्रॉस सोसायटी शामिल रहे।
जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल सम्मानित
जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्यातिथि द्वारा समारोह में सम्मानित किया गया, जिनमें प्रो. राजकुमार, प्रो. मंजू नेहरा, ईटीओ सुरेंद्र गोदारा, यातायात प्रबंधक सुधीर कुमार, स्टेनोग्राफर सुरेश कुमार, एसआई शैलेंद्र कुमार, पीएसआई सुनील कुमार, एएसआई मदनलाल का नाम शामिल है। इसी प्रकार एएसआई नीलम, पवन कुमार, हवलदार राजेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, भौतिकी प्रवक्ता प्रोमिला, मुख्य शिक्षक बंशीलाल, एईओ हरबंश, पीटीआई सुखदेव सिंह, डीआईएम अंजली, अनिल कुमार लिपिक, पटवारी युविका गोदारा, लिपिक पंकज कुमार, माली हीरा लाल, सफाई कर्मचारी अमरीक सिंह व लीलू राम व दलीप सिंह माली को सम्मानित किया गया है। वहीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक विजेता आरकेजे वेलफेयर सेंटर से प्रेम, जसमीन, बाधो देवी, रिया, दक्ष चाहर तथा जसवंत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्यातिथि ने मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना 2025-26 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले राजकीय विद्यालय मेहनाखेड़ा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खारियां, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुरिया व राजकीय स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी को सम्मानित किया।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
समारोह में हेलन केलर दृष्टिबाधित स्कूल के बच्चों ने ग्रुप सांग ‘रंग ऐसा भरो’, प्रयास एवं आरकेजे स्कूल के बच्चों ने एक्शन सांग ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’, सैंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने क्लासिकल नृत्य ‘अपनी माटी अपना देश’, द सिरसा स्कूल सिरसा के बच्चों ने हरियाणवी डांस ‘भारत देश की बात न्यारी’, एवी इंटरनेशनल स्कूल सिरसा के बच्चों ने एक्रोबैटिक डांस ‘चक दे इंडिया’, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा के बच्चों ने गिद्दा ‘देखो लाडला वतन मेरा गावे जिन वेख के तिरंगा लहरावे’, स्वामी विवेकानंद बाल मंदिर सिरसा के बच्चों ने कोरियोग्राफी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ तथा डीएवी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह में कुशल मंच संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक मक्खन सिंह ने किया।
समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवजीत कलेर, सीजेएम प्रवेश सिंगला, न्यायिक दंडाधिकारी गगनदीप गोयल, न्यायिक दंडाधिकारी रिचु, एसडीएम राजेंद्र कुमार, नगराधीश अजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलोड, जिला राजस्व अधिकारी संजय बिश्नोई, जिला वन अधिकारी सतीश कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, सीएमजीजीए पूरू रोहिल्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र आर्य, रोहताश जांगड़ा, हनुमान कुंडु प्रदीप रातुसरिया, पार्षद सुमन शर्मा, बिमला सिंवर, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, वीरेंद्र तिन्ना, सुनीता सेठी, अंबर मेहता, कुलवंत सिंह व सुखदेव सिंह ढिल्लो सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
