home page

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया स्वागत

 | 
Cabinet Minister Vipul Goyal reached Alakh Niranjan Bhawan, the residence of former minister Gopal Kanda, and was welcomed by senior BJP leader Gobind Kanda

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, नागरिक उड्डयन व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल रात्रि भोज कार्यक्रम शामिल हुए। पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा के आवास अलख निरंजन भवन पहुंचे। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मंत्री विपुल गोयल का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य, जिला प्रधान यतींद्र सिंह, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप, युवा नेता धैर्य कांडा सहित शहर के विभिन्न वार्डो से पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे। 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से कांडा आवास अलख निरंजन भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन का केक काटा गया।

मंत्री विपुल गोयल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।   शहर के गणमान्य जनों के साथ मंत्री विपुल गोयल ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 130वें मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम विभिन्न जनहित के विषयों की गहराई से चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का पिछला बजट भी ऐतिहासिक बजट था जिसमें कई अहम निर्णय आम जनता  के लिए किए गए।

हरियाणा में भी बजट को लेकर विभिन्न मंचों पर चर्चा और बैठक चल रही है। सरकार आम जनता के हित में ही कई फैसले लेगी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है। केवल उलजलूल बयानबाजी में लगा है। कभी वोट चोरी तो कभी कुछ। वास्तव में धरातल पर विपक्ष का कोई वजूद नहीं दिखाई देता।

WhatsApp Group Join Now


                इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मंत्री विपुल गोयल का स्वागत किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। रात्रि भोज कार्यक्रम में पार्षद अंग्रेज बठला, राजन शर्मा, जसपाल सिंह, हेमकांत शर्मा, सुमन शर्मा, सनप्रीत सोढ़ी, विक्रम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, दीपक सेठी सतिंदर राणा, श्री सालासर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रधान गोपाल सर्राफ, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, अग्रवाल सेवा सदन के कोषाध्यक्ष सुरेश सतनालीवाला, उद्योगपति सुनील सर्राफ सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।