home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में केबल चोर गिरोह सक्रिय: गांव ढूकड़ा के बाद गुसाईआना गांव में चार सोलर पैनल की केबल चोरी

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में केबल चोर गिरोह सक्रिय है। क्षेत्र में चार दिन पहलेगांव ढूकड़ा में अलग-अलग खेतों में लगे 10 ट्यूबवेलों की केबल काटकर चोरी कर ले गये। वहीं गुसाईआना में चार किसानों के सोलर पैनल की केबल चोरी कर ले गये हैं।  इस घटना से किसानों में भारी रोष और भय का माहौल है। खेती के सीजन में केबल चोरी होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। 

गांव गुसाईआना के किसान सुभाष खोड, कुशल ख्यालिया, रामलाल माली व सुरेंद्र माली के खेतों से केबल चोरी कर चोर ले गये। ग्रामीणों के अनुसार चोर रात के समय खेतों में घुसे और ट्यूबवेलों की महंगी केबल काटकर ले गए। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों की वायरिंग कटी हुई मिली और केबल गायब थी। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। 


ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में ट्यूबवेलों की केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। किसानों ने इस मामले की शिकायत जमाल चौकी पुलिस को दी है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

किसानों का कहना है कि एक ओर खेतों में फसल की सिंचाई जरूरी है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की चोरियां उन्हें आर्थिक रूप से और अधिक नुकसान पहुंचा रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now