home page

हरियाणा के कैंसर व शुगर के मरीजों को मिलेगी राहत, सस्ती मिलेगी दवाएं

 | 
Cancer and diabetes patients of Haryana will get relief, medicines will be available at cheaper rates

mahendra india news, new delhi

केंद्र सरकार मेंं वित्त मंत्री सीता रमण ने आज सेंड के दिन बजट पेश किया। इस बजट में केंद्र सरकार का साल 2025-26 का वार्षिक बजट सारे हरियाणा प्रदेश के लिए राहत देने वाला होगा। केंद्र बजट में किए गए प्रविधानों से कैंसर व शुगर के रोगियों को राहत मिलेगी, क्योंकि वे अब सस्ती दवाइयां खरीद सकेंगे। हरियाणा प्रदेश में पिछले दो वर्ष में कैंसर से पीडि़त करीबन 60 हजार केस सामने आए थे, जबकि हरियाणा प्रदेश में शुगर (डायबिटीज) के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

हरियाणा प्रदेश की बात करें तो मधुमेह की व्यापकता करीबन 12.4 फीसद है, जो राष्ट्रीय औसत 11.4 फीसद से अधिक है। शहरी क्षेत्रों में यह दर 17.9 फीसद तक ऊंची है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 9.5 फीसद है। ऐसे में कैंसर व शुगर के रोगियों को हरियाणा प्रदेश में काफी राहत मिलने वाली है। केंद्रीय बजट 2026 में हरियाणा के 7 जिलों को सीधा लाभ मिलने वाला है। सी-प्लेन के लिए हवाई पट्टियां डेवलप होंगी।अंबाला, हिसार, करनाल की हवाई पट्टियां सी-प्लेन के लिए डेवलप करने की स्कीम पर हरियाणा सरकार आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में विमानों के पुर्जे बनाने वाले छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए केंद्र बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार ने हवाई जहाज के पार्ट्स पर लगने वाला टैक्स हटा दिया है, जिससे हरियाणा में अब हवाई जहाज के पार्ट्स बनाना और भी आसान व सस्ता हो जाएगा।

इससे पार्ट्स बनाने की लागत कम होगी और गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में ज्यादा विदेशी कंपनियां निवेश करेंगी, जिससे नए काम मिलेंगे और लोगों को नई चीजें सीखने को मिलेंगी। हरियाणा में बने पार्ट्स अब दुनिया भर में बिकने के लिए तैयार रहेंगे। हिसार में जो हवाई अड्डा बन रहा है, वहां हवाई जहाजों की मरम्मत भी होगी। पंचकूला फार्मा हब के लिए डेवलप होगा।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा प्रदेश के पंचकूला में एसोसिएटेड बायोफार्मा और बायोफार लाइफ साइंसेज जैसी कंपनियां टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और जड़ी-बूटी से दवाइयां बनाती हैं, और ये सभी दवाइयां विश्व स्वास्थ्य संगठन के बताए नियमों के अनुसार बनाई जाती हैं। केंद्रीय बजट में बायोफार्मा शक्ति के तहत 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे प्रदेश के फार्मा हब को सीधा लाभ मिलेगा। यह निवेश अनुसंधान और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा, इससे प्रदेश का बायोफार्मा और फार्मास्युटिकल सेक्टर तेजी से आगे बढ़ेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 ने  HARYANA के लिए विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। कुल बजट आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है—यह पिछले साल से करीब 9% अधिक है। यह बढ़ोतरी HARYANA जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगी, जहां NCR की निकटता, मजबूत इंडस्ट्री और कृषि आधार विकास की रफ्तार को और तेज करेगा। 

बढ़ा हुआ कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: 
12.2 लाख करोड़ का कैपेक्स पूरे देश में रेल, सड़क, RRTS (दिल्ली-गुड़गांव-फरीदाबाद जैसे कॉरिडोर), EV चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विस्तार और अन्य प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देगा। हरियाणा में पहले से चल रहे IMT खरखोदा, मानेसर और अन्य क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे, जिससे रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मांग के अनुरूप RIDF और UIDF में बढ़ोतरी से ग्रामीण और शहरी इंफ्रा को और मजबूती मिलेगी।

सेमिकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब: 
India Semiconductor Mission 2.0 के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है। हरियाणा का इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत है—केंद्रीय बजट 2026-27  बजट नए निवेश, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी हब बनाने में मदद करेगा। MSME, स्टार्टअप और बायोफार्मा पर फोकस से राज्य के युवाओं को आकर्षक रोजगार मिलेंगे।

कृषि, ग्रामीण विकास और किसान कल्याण: 
हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। केंद्रीय बजट 2026-27  में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,फसल विविधीकरण, पानी संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर है। रेयर अर्थ मिनरल्स, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोफार्मा जैसे क्षेत्रों में नए प्लान से हरियाणा के किसानों और एग्री-इंडस्ट्री को फायदा होगा। राज्य की 'मेरा पानी-मेरी विरासत' जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा।

सकारात्मक पहल: केंद्रीय बजट 2026-27  में मेडिकल टूरिज्म, AI, स्किल डेवलपमेंट, कार्बन कैप्चर और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है। महंगाई नियंत्रण, टैक्स सरलीकरण और मध्यम वर्ग को राहत से हरियाणा के नागरिकों को भी फायदा होगा। बायोफार्मा और लाइफ साइंसेज में 10,000 करोड़ के नए इनिशिएटिव राज्य के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करेंगे।

यह केंद्रीय बजट 2026-27  विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने में HARYANA को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। डबल इंजन सरकार की साझेदारी से राज्य में इंफ्रा, रोजगार, समृद्धि और युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि केंद्र का यह बजट हरियाणा की प्रगति को और तेज करेगा—लोगों तक विकास की लहर पहुंचेगी।