home page

फतेहाबाद में खड़ी कार में लग गई आग, बाल-बाल बचे 2 युवक

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में फतेहाबाद शहर के भट्टू रोड स्थित अग्रवाल कालोनी मोड़ के पास शुक्रवार देर रात्रि इटियास कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने के कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कार पूरी तरह जलकर गई। 


बताया जा रहा है कि इस घटना के वक्त इटियास कार में 2 युवक मौजूद थे, लेकिन वक्त रहते कार से बाहर निकल गये। इससे दोनों की जान बच गई। इसके बाद शनिवार सुबह राहगीरों ने जली हुई कार देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार मालिक का पता लगाकर मामले की जानकारी जुटाई। कार जलने की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की कार का मालिक अग्रवाल कालोनी में किराए पर रहता है और एक प्राईवेट कंपनी में कार्यरत है। वह शुक्रवार रात्रि करीबन साढ़े 11 बजे वह अपने एक साथी के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान कार से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद दोनों युवक तत्परता से कार से बाहर उतर गये, आग में लगे धुआं के  कारण जानने का प्रयास करने लगे। तभी कार का कंप्रेसर फट गया और आग तेजी से फैल गई।

WhatsApp Group Join Now

इस पर दोनों युवकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में लपटें पूरी कार में फैल गईं। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद तो रात्रि के वक्त आसपास अधिक आवाजाही नहीं होने के कारण आग लंबे समय तक जलती रही।

इसके बाद शनिवार सुबह राहगिरों की नजर जली हुई कार पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी कारण माना जा रहा है।