home page

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में यादों का कारवां विदाई समारोह का समापन

 
Caravan of Memories farewell ceremony concludes at JCD Memorial College
 | 
 Caravan of Memories farewell ceremony concludes at JCD Memorial College

Mahendra india news, new delhi
जेसीडी विद्यापीठ स्थित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में बी.ए, बीएजेएमसी, बी.एससी, एम.ए. (अंग्रेजी) एवं सभी एम.एससी. विभागों द्वारा आयोजित दो दिवसीय विदाई समारोह का समापन हुआ। यादों का कारवां थीम पर आधारित इस भव्य कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को यादगार विदाई दी और कॉलेज जीवन की सुंदर स्मृतियों को संजोया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मैनेजमेंट प्रतिनिधि ओम प्रकाश भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, जेसीडी डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्या डॉ. मोहित मेहता, जेसीडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. वरिंदर तथा जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. रोशनलाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई कोई अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन में सीखी गई सीख, अनुभव और रिश्ते विद्यार्थियों की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं, जो उन्हें आगे हर चुनौती का सामना करने की ताकत देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि अब समय है अपने सपनों को उड़ान देने का और आत्मविश्वास के साथ नई मंजिलों की ओर कदम बढ़ाने का।

WhatsApp Group Join Now

 जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में यादों का कारवां विदाई समारोह का  समापन


 उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन जो लोग हार नहीं मानते वही अपनी पहचान बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा अपने माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान का नाम रोशन करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और संस्कारों के बल पर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने करियर की नई शुरुआत करने की शुभकामनाएं दीं।

 जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में यादों का कारवां विदाई समारोह का  समापन
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, मिमिक्री और एकल अभिनय से सबका मन मोह लिया। रैंप वॉक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जहां विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं।
 इस अवसर पर जूनियर्स ने सीनियर्स को सम्मानित किया तथा मिस्टर फेयरवेल, मिस फेयरवेल, मिस्टर ईव और आउटस्टैंडिंग का चयन किया गया।


 बीए (गर्ल्स) में शेफाली को मिस फेयरवेल, तान्या को मिस पर्सनैलिटी और निकिता को मिस ईव चुना गया, जबकि खुशी को मिस टैलेंट का खिताब दिया गया। बीए (बॉयज़) में करण मिस्टर फेयरवेल, जितेंद्र मिस्टर पर्सनैलिटी और कुशल मिस्टर ईव बने। एमए इंग्लिश में भूमिका मिस फेयरवेल और सुरेश लांबा मिस्टर फेयरवेल रहे। बीएससी नॉन-मेडिकल में मोनिका को मिस फेयरवेल और डॉली को मिस ईव चुना गया, जबकि बॉयज़ वर्ग में दिक्षांत मिस्टर फेयरवेल और जशन मिस्टर ईव बने। बीएससी मेडिकल में अंशु मिस फेयरवेल, हरसिमरन मिस ईव और कुमुद मिस पर्सनैलिटी रहीं।

बीएजेएमसी (बॉयज़) में राजन मिस्टर फेयरवेल, सुखविंदर मिस्टर ईव तथा अनुराग और ओजस को आउटस्टैंडिंग का खिताब दिया गया। एमएससी फिजिक्स में शरण मिस फेयरवेल और ममता को आउटस्टैंडिंग का खिताब मिला, जबकि बॉयज़ वर्ग में विनोद मिस्टर फेयरवेल चुने गए। एमएससी मैथ्स में रितु मिस फेयरवेल और मोनिका को आउटस्टैंडिंग का खिताब दिया गया, जबकि रवि मिस्टर फेयरवेल बने। एमएससी केमिस्ट्री में खुशप्रीत मिस फेयरवेल और रविना को आउटस्टैंडिंग का खिताब मिला, जबकि साहिल मिस्टर फेयरवेल चुने गए। एमएससी बॉटनी में जशनदीप कौर मिस फेयरवेल और पिंकी मिस पर्सनैलिटी रहीं, जबकि एमएससी जूलॉजी में पल्लव कंबोज मिस फेयरवेल और युजराज मिस्टर फेयरवेल बने।


कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका  कल्चर कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरीक गिल व किरण ने निभाई, जबकि निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनिता और कवलजीत ने निभाई।
समारोह में कॉलेज के सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।