करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज ने मौलिक मेहता को किया सम्मानित
mahendra india news, new delhi
सिरसा। शहर की प्रतिष्ठित संस्था करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज द्वारा मौलिक मेहता को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने तथा अपने विद्यालय में 96% अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। मौलिक मेहता सेंट जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल, SIRSA के छात्र हैं और वे करियर काउंसलिंग के लिए इस संस्था से जुड़े हुए थे।
लगभग 2 वर्ष पूर्व संस्था की काउंसलर और एस्ट्रोलॉजर डॉ. रागिनी शर्मा द्वारा मौलिक की काउंसलिंग की गई थी, जिसमें उनकी रुचि एवं क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की सलाह दी गई थी। संस्था की डायरेक्टर डॉ. सरोज गोयल द्वारा भी मौलिक की विस्तृत काउंसलिंग की गई, जिसमें उनके भविष्य की संभावनाओं का गहन विश्लेषण किया गया।
मौलिक मेहता के दादा डॉ. ए. डी. मेहता लंबे समय से सिरसा शहर में चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। उनके पिता हर्ष मेहता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से जुड़े हैं तथा माता प्रीति मेहता हैं। परिवार ने संस्था के मार्गदर्शन पर विश्वास जताते हुए मौलिक को मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मौलिक के परिजन भी उपस्थित रहे। संस्था के संचालक इंजीनियर नरेश गोयल ने मौलिक मेहता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं तथा उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
