home page

करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज ने सुहनी बियानी को किया सम्मानित

Career Guidance and Counselling Services honoured Suhani Biyani
 
 | 
Career Guidance and Counselling Services honoured Suhani Biyani

 
सिरसा। शहर की प्रतिष्ठित संस्था करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज द्वारा सुहनी बियानी को दसवीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने तथा अपने विद्यालय में टॉप रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। सुहनी बियानी सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा की छात्रा है और वह करियर काउंसलिंग के लिए इस संस्था से जुड़ी हुई थीं।

संस्था की डायरेक्टर डॉ. सरोज गोयल द्वारा सुहनी की गहन काउंसलिंग की गई, जिसमें उसकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया। काउंसलिंग के आधार पर उसे मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी गई। सुहनी के पिता गौतम बियानी एवं माता दिव्या बियानी ने इस मार्गदर्शन पर विश्वास जताते हुए अपनी पुत्री को मेडिकल स्ट्रीम दिलाई तथा आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली में एडमिशन करवाया।

इस अवसर पर सुहनी के माता-पिता भी उपस्थित रहे। संस्था के संचालक नरेश गोयल ने सुहनी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उसके निरंतर सफलता की कामना की। करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज द्वारा विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य निरंतर जारी है।

WhatsApp Group Join Now