home page

हरियाणा में सीए की पत्नी की हत्या, पति के साथ कार में जा रही थी गुरुग्राम, गला काटा गया

 | 
 हरियाणा में सीए की पत्नी की हत्या, पति के साथ कार में जा रही थी गुरुग्राम, गला काटा गया
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में हांसी से गुरुग्राम जा रही एक युवती की देर रात गला काटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवती अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी। अंशुल ने ही रात्रि पत्नी महक की हत्या होने की सूचना पुलिस को दी।


बताया जा रहा है कि अंशुल गुरुग्राम में सीए का कार्यरत है और महक गुरुग्राम में ही एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। दोनों की शादी पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी। दोनों रात्रि करीब 11 बजे अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे। 

हांसी से गुरुग्राम जा रही एक युवती की देर रात्रि गला काटकर हत्या कर दी गई। युवती अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी। बताया जा रहा है कि अंशुल ने ही रात्रि पत्नी महक की हत्या होने की सूचना पुलिस को दी।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में रखवाया। प्राथमिक जानकारी के तौर पर अंशुल गुरुग्राम में सीए का काम करता है और महक गुरुग्राम में ही एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी।