home page

गांव फतेहपुरिया में घर से जेवर व नकदी चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा आभूषण बरामद

 
Case of jewelry and cash theft from a house in Fatehpuria village solved; accused arrested, stolen jewelry recovered
 | 
 गांव फतेहपुरिया में घर से जेवर व नकदी चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा आभूषण बरामद 

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रानियां क्षेत्र के गांव फतेहपुरिया में हुई जेवर व नकदी चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा प्रभारी ने बताया कि गांव फतेहपुरिया निवासी लालचंद पुत्र हजारी राम ने शिकायत दी थी कि 5 जुलाई 2026 को घर की अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नकदी गायब मिली।

अज्ञात व्यक्ति घर से चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर रानियां थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव फतेहपुरिया निवासी रोहताश पुत्र रामकुमार को रानियां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान चोरी की गई नकदी की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी करेगी। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now