home page

नाथूसरी चौपटा में बीएलओ से मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज, ये लगी धाराएं, चुनाव आयोग मेंं की शिकायत

 | 
Case registered against individual who assaulted BLO in Nathusari Chopta; charges invoked and complaint lodged with the Election Commission

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा में भट्ट रोड पर एसआईआर फार्म भरने गये बीएलओ के कपड़े फाडऩे व उसके साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नाथूसरी चौपटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बीएलओ हरपाल सिंह से मारपीट मामले को लेकर बीएलओ ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। गौरतलब है कि शुक्रवार को बीएलओ हरपाल सिंह के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया ने मारपीट की थी। 

ये लगी धारा 
नाथूसरी चौपटा पुलिस ने बीएलओ हरपाल सिंह के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 121-1, 221, 132 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के ख्खिलाफ जांच कर जल्द गिरफ्तार करेगी। 


जेबीटी व बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि एसआईआर फार्म भरने में चौपटा के अंदर ड्यूटी लगी हुई है। भट्टू रोड पर शुक्रवार को सुबह करीबन साढ़े दस बजे सहायक दीपक कुमार के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया के घर पर गया। इसके बाद घर पर आवाज लगाई तो महिला बाहर आई। महिला को पहले से दिए गये एसआईआर  फार्म मांगे। महिला ख्घर से खाली एसआईआर फार्म लाकर दे दिए। इस पर महिला से उनके पति के मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि जी यह फार्म भरने जरूरी है। नहीं तो आपका वोट कट जाएगा। इसके बाद हम घर से भट्टू रोड की तरफ आ गये।

बिना कुछ पूछे ही मारपीट शुरू कर दी
बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि धर्मवीर सिंह मोठिया ने आते ही मारपीट व कपड़े फाडऩे शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने मुझे उससे आकर बचाया। इसके बाद चौपटा थाना में शिकायत दी है। चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएलओ से मारपीट मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

WhatsApp Group Join Now