home page

SIRSA में पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिसकर्मी बनने वालों पर मामला दर्ज, जांच शुरू

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

सिरसा। पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल कर फर्जी पुलिसकर्मी बनने के मामले में SIRSA शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उससे संबंधित स्क्रीनशॉट को पेन ड्राइव में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गुप्तचर विभाग में तैनात कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था। वीडियो में सर्कुलर रोड स्थित डे बैक (फैक्ट्री आउटलेट) कपड़ों के शोरूम में 2 व्यक्ति हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दे रहे हैं।

दोनों एक व्यक्ति को चोर बताते हुए धक्के देकर शोरूम के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार वीडियो में वर्दी पहने दोनों व्यक्तियों की पहचान स्पष्ट नहीं है। आरोप है कि पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया गया और पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now

SIRSA SP ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के साथ वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है।पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान और उनके वर्दी पहनने के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की वर्दी या पहचान का गलत इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।