CBSE को मिला नया चेयरमैन, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने चेयरमैन
लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE ( Central Board of Secondary Education) के नए चेयरमैन होंगे. केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति पर मोहर लगा दी है. इससे पहले सरकार ने Central Board of Secondary Education के पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया था(
12वीं की परीक्षा के मैनेजमेंट पर उठे सवाल, मूल्यांकन प्रक्रियाओं में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतों और जवाबदेही से जुड़े प्रश्नों पर ये सरकार का बड़ा एक्शन था. अब सरकार ने पुराने चेयरमैन राहुल सिंह और Central Board of Secondary Education के सचिव हिमांशु गुप्ता को हटाने के बाद IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम को Central Board of Secondary Education का नया चेयरमैन बनाया है.
जबकि सचिव के पद पर वरिष्ठ नौकरशाह वरुण भारद्वाज की नियुक्ति की गई है. लोखंडे प्रशांत सीताराम अभी गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर काम कर रहे हैं. लोखंडे प्रशांत सीताराम ने बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वे AGMUT कैडर के IAS हैं और उनका गृह राज्य महाराष्ट्र है. सीबीएसई के नए चेयरमैन की नियुक्ति के अलावा नए सचिव की भी नियुक्ति की गई है. वरिष्ठ नौकरशाह वरुण भारद्वाज Central Board of Secondary Education का नए सचिव होंगे.
Central Board of Secondary Education के सचिव हिमांशु गुप्ता को प्रशासनिक आधार पर उनके मूल कैडर गृह मंत्रालय में वापसी भेजा जाएगा. बता दें कि सरकार की ओर से ये कदम OSM ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की खामियों, छात्रों के शिकायतों के बाद उठाया गया है. केंद्र सरकार ने डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक-सदस्यीय जांच समिति गठित करने का भी निर्णय लिया है।
