home page

सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग चैंपियनशिप संपन्न, ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत बना ओवरऑलचैंपियन

 | 
CBSE North Zone-2 Swimming Championship concludes; Bright Scholar School, Sonipat emerges as overall champion

Mahendra india news, new delhi
 एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप बुधवार को रंगारंग समापन समारोह के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रतिभाशाली तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरआॅल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जीडी गोयनका स्कूल, झज्जर की टीम उपविजेता रही, जबकि जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल, लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

CBSE North Zone-2 Swimming Championship concludes; Bright Scholar School, Sonipat emerges as overall champion

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीटीएम अजय सिंह ने विजेता टीमों और विभिन्न स्पर्धाओं के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व सम्मान प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डेरा सच्चा सौदा के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां तथा स्पोर्ट्स हेड कोच नवजीत भुल्लर ने की।

nweq

विशेष अतिथियों में सीबीएसई आॅब्जर्वर डॉ. गार्गी, आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह तथा सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल बॉयज विंग के प्राचार्य अजय धमीजा इन्सां शामिल रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का एमएसजी भारतीय खेल गांव पहुंचने पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों की प्रबंधन समिति ने स्वागत किया। समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now


- खेल अनुशासन और स्वस्थ जीवन का आधार हैं: अजय सिंह
मुख्य अतिथि सीटीएम अजय सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का मजबूत माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को हार और जीत दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि हार कभी स्थायी नहीं होती और हर सफल व्यक्ति ने जीवन में किसी न किसी समय असफलता का सामना किया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य और जीवन दोनों को बर्बाद कर देता है तथा उसे गलत दिशा की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा तैयार किया गया एमएसजी भारतीय खेल गांव और शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों का खेल ढांचा हरियाणा के श्रेष्ठ खेल परिसरों में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।
सीटीएम ने कहा कि सामान्य तौर पर सिरसा को पिछड़ा जिला माना जाता है, लेकिन एमएसजी भारतीय खेल गांव जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं को देखकर यह धारणा पूरी तरह बदल जाती है।

उन्होंने सिरसा के खिलाड़ियों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी कनिष्क चौहान का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां का खेल वातावरण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम है। कनिष्क पहले भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बना, विश्व कप विजेता टीम में शामिल रहा और बाद में आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी तक पहुंचा। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में तैयार किया गया खेल इंफ्रास्ट्रक्चर अत्यंत उत्कृष्ट है। छोटे शहर में नॉर्थ जोन स्तर की स्विमिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है।


- मंगलवार को भी चला सम्मान समारोह
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में मंगलवार शाम आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं सुबह के सत्र में एईओ हरबंस सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


- इन खिलाड़ियों ने जीता बेस्ट स्विमर का खिताब
अंडर-19 आयु वर्ग में आॅर्किड इंटरनेशनल स्कूल, सोनीपत के आर्यन वीर खत्री और आईशर स्कूल, फरीदाबाद के दर्श सिंह ने संयुक्त रूप से पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट स्विमर का खिताब साझा किया। अंडर-17 वर्ग में जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल, लुधियाना के ओजस सूंड ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपने वर्ग का सर्वश्रेष्ठ तैराक बनने का गौरव हासिल किया।

अंडर-14 वर्ग में ब्राइट स्कॉलर स्कूल, सोनीपत के अनाव मलिक ने चार स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट स्विमर का सम्मान अपने नाम किया। अंडर-11 वर्ग में हॉली चिल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29 के विराट ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया। चार दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और अनुशासन का परिचय दिया। आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों और अधिकारियों पर गहरी छाप छोड़ी।