home page

CDLU SIRSA से 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी उत्तर–मध्य क्षेत्र युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना

 | 
CDLU leaves from SIRSA to participate in the 39th Inter-University North-Central Zone Youth Festival
 

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा (CDLU SIRSA)का 60 सदस्यीय दल 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी उत्तर–मध्य क्षेत्र युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हो गया है। यह महोत्सव महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना, अंबाला में 3 से 7 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा कल्याण निदेशक DR. मंजू नेहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय के इस दल में विभिन्न विधाओं के छात्र-छात्राएँ, संगीतकार तथा टीम प्रबंधक शामिल हैं। युवा महोत्सव के दौरान संगीत, नृत्य, नाट्य, ललित कला एवं साहित्यिक विधाओं से संबंधित प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सशक्त मंच प्रदान करेंगी।


उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन ने दल की व्यापक तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विश्वविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। यह आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है, जिसमें उत्तर एवं मध्य भारत के अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।

WhatsApp Group Join Now