home page

सीडीएलयू फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने उद्योग और प्रकृति दोनों का लिया अनुभव

 | 
  CDLU Pharmacy Department students experience both industry and nature

सिरसा, 27  अप्रैल।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के फार्मेसी विभाग से 36 विद्यार्थियों का औद्योगिक सह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।


इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए   फार्मेसी विभाग की अध्यक्ष  प्रोफेसर संजू बाला ने बताया की  भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले मल्टीनेशनल कंपनी डॉ रेड्डी लेबोरेटरी बद्दी ,हिमाचल प्रदेश  का दौरा किया, जहां उन्होंने दवा निर्माण, पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण ,एवं गुणवत्ता आश्वासन विभागों की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा। उन्होंने कहा की इस चार दिवसीय टूर को  चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु  प्रोफ़ेसर  विजय कुमार के दिशा निर्देशन एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में भेजा गया।

प्रोफेसर संजू ने बताया की  ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के इस प्रकार के शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे अपने करियर के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं।

WhatsApp Group Join Now


 विद्यार्थियों ने अटल टनल, स्नो पॉइंट तथा वॉटर फॉल का भ्रमण किया तथा बर्फ से ढके पर्वतों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने हाड़ीमा देवी मंदिर में दर्शन किए और मॉल रोड़ मनाली पर भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रिवर राफ्टिंग सहित विभिन्न कैंप गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उनका उत्साह और अनुभव दोनों बढ़ा। यह टूर फार्मेसी विभाग के इंचार्ज डॉ.गौरव  मिस नीलम, मिस्टर सागर की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।