CDLU, सिरसा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु दूसरी मेरिट सूची जारी की
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 29 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। पीजी एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची 30 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी, जबकि फिजिकल काउंसलिंग 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी दूसरी मेरिट सूची में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए चयनित विद्यार्थियों के मेरिट अंकों का विवरण इस प्रकार है। एम.ए. पंजाबी ऑल इंडिया (एआई) पाठ्यक्रम में 75.00 से 67.98 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी (एचओजीसी) में 61.72 से 58.46 प्रतिशत तक मेरिट रही। एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स इन पंजाबी में एचओजीसी श्रेणी की मेरिट 63.60 प्रतिशत रही, जबकि एक वर्षीय डिप्लोमा इन भगवद्गीता में एचओजीसी श्रेणी की मेरिट 62.40 प्रतिशत रही।एमबीए (एआई) में मेरिट 90.20 से 45.33 प्रतिशत तक रही।
एम.ए. इतिहास (एआई) में 70.21 प्रतिशत तथा एचओजीसी श्रेणी में 61.33 से 58.92 प्रतिशत तक मेरिट रही। एमएससी. ज्योग्राफी में एचओजीसी श्रेणी की मेरिट 79.76 से 64.03 प्रतिशत तक रही।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेरिट सूची में शामिल सफल आवेदकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित कार्य दिवसों में संबंधित विभाग में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं। दस्तावेज सत्यापन के बाद आवेदक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन फीस जमा करवाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा करवाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मेरिट सूची एवं प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का अवलोकन करते रहें तथा निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
