CDLU SIRSA में पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण, कन्या संतान, पर्यावरण प्रदूषण एवं एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों—इतिहास, शिक्षा, यूएसजीएस, पंजाबी, गणित, विधि, राजनीति विज्ञान, एमबीए, संगीत, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान सहित अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यार्थियों तथा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में 7 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह बाजवा की देख रेख में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विभाग की शोधार्थी डिंपल सैनी द्वारा किया गया।
