CDLU SIRSA द्वारा पीएच.डी. कोर्स वर्क की जून-2026 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पीएच.डी. कोर्स वर्क की जून-2026 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पीएचडी. कोर्स वर्क की सैद्धांतिक परीक्षाएं 12 जून 2026 से प्रारंभ होंगी।
परीक्षा फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी 2 जून 2026 तक 500 रुपये विलंब शुल्क तथा 5 जून 2026 तक 900 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म जमा करवा सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा सभी विद्यार्थियों की सूची, वित्तीय विवरण एवं परीक्षा शुल्क एकमुश्त संबंधित शाखा में समय पर भेजना सुनिश्चित करें।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यार्थी का परिणाम विश्वविद्यालय की त्रुटि के कारण विलंब से घोषित होता है, तो परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों तक कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके पश्चात निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विलंब शुल्क देय होगा।
साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि अंतिम तिथि अवकाश अथवा घोषित अवकाश के दिन पड़ती है, तो अगला कार्य दिवस अंतिम तिथि माना जाएगा।
