home page

CDLU Sirsa: विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के जरिए रोजगार के अवसरों की दी जानकारी, सरकारी और निजी क्षेत्र में करियर बनाने के बताए तरीके

 | 
CDLU Sirsa: Students informed about employment opportunities through internships; guidance provided on building careers in the public and private sectors.

 mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसरों, व्यावसायिक दक्षताओं एवं करियर निर्माण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंटर्नशिप नोडल अधिकारियों डॉ चनप्रीत तथा डॉ टिम्सी मेहता द्वारा यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के सहयोग से फ्रॉम कैंपस टू करियर: लेवेरगेजिंग इन्टर्नशिप्स फॉर एम्पलॉयमेंट ओप्पोरच्युनिटीज इन गवर्नमेंट एंड प्राइवेट सेक्टर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।


डॉ चनप्रीत ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन तथा उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार के संस्थागत सहयोग तथा यूएसजीएस के डीन प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई के शैक्षणिक नेतृत्व में विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है।


इसी कड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. संदीप कौशल ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इंटर्नशिप के महत्व, उद्योग जगत की अपेक्षाओं, रोजगारपरक कौशल तथा व्यावसायिक दक्षताओं के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल के वातावरण को समझने, कार्य संस्कृति से परिचित होने तथा अपनी क्षमताओं और कौशलों को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के दौरान इंटर्नशिप के अवसरों का लाभ उठाने, व्यावहारिक अनुभव अर्जित करने तथा भविष्य में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Group Join Now