home page

CDLU सिरसा के विद्यार्थियों ने राखीगढ़ी महोत्सव में जाना हड़प्पा सभ्यता का इतिहास

 
Students from CDLU Sirsa learned about the history of the Harappan civilization at the Rakhigarhi Festival
 | 
 Students from CDLU Sirsa learned about the history of the Harappan civilization at the Rakhigarhi Festival

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के मार्गदर्शन में राखीगढ़ी महोत्सव-2026 के अवसर पर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। राखीगढ़ी महोत्सव का आयोजन 19 से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को हड़प्पा सभ्यता की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना तथा उनके अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. विष्णु भगवान ने भ्रमण दल को रवाना किया और विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक यात्रा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


इस शैक्षणिक भ्रमण में विभाग की प्रभारी डॉ. नीलम रानी , सहायक प्राध्यापक डॉ. रितु एवं पंकज के साथ शोधार्थी संतरा देवी, रेनू और निवासु शामिल रहे। राखीगढ़ी पहुंचने पर दल ने सर्वप्रथम संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न पुरातात्विक वस्तुओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने राखीगढ़ी से प्राप्त अवशेषों, हड़प्पा सभ्यता की भौतिक संस्कृति तथा प्राचीन जनजीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राखीगढ़ी के सात पुरातात्विक टीलों का अवलोकन किया और उनके ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के बारे में जाना और पुरातत्वविदों के अनुभव जानने का मिला अवसर।


राखीगढ़ी महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मेले का अवलोकन किया तथा वहां आयोजित विभिन्न प्रदर्शनियों को देखा। इन गतिविधियों के माध्यम से उन्हें इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विरासत से जुड़े विविध पहलुओं को जानने का अवसर मिला। विभाग की प्रभारी डॉ. नीलम रानी ने संगोष्ठी की कार्यवाही सुनी। संगोष्ठी के आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को देश-विदेश के पुरातत्वविदों एवं विषय विशेषज्ञों से मिलने, उनके शोध कार्यों और अनुभवों को जानने तथा पुरातात्विक अध्ययन की नवीन प्रवृत्तियों से परिचित होने का अवसर मिला। इस प्रकार भ्रमण ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों के प्रत्यक्ष अवलोकन के साथ-साथ अकादमिक विमर्श से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

WhatsApp Group Join Now