सीडीएलयू विद्यार्थियों का बीएफजीआई, बठिंडा में शैक्षणिक भ्रमण, एआई लैब का अवलोकन
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (CDLU), SIRSA के यूएसजीएस के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जो बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस (बीएफजीआई), बठिंडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
डीन यूएसजीएस डॉ. मोहम्मद कासिफ ने इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया की इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।इस भ्रमण के दौरान बीसीए तथा बी.एससी. डेटा साइंस के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने एआई लैब में उपलब्ध उन्नत उपकरणों एवं तकनीकों की कार्यप्रणाली को समझा, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान में वृद्धि हुई।
भ्रमण के दौरान प्रो. एम.पी. पूनिया ,पूर्व अध्यक्ष, NITTTR एवं पूर्व उपाध्यक्ष, AICTE ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कैरियर काउंसलिंग प्रदान की। उन्होंने उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापक प्रतीक सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर नीलम सोढ़ी, मीनाक्षी अरोड़ा एवं सुमन कुमारी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
