स्पंदन-2026 में सीडीएलयू का परचम, लगातार तीसरी बार ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव स्पंदन-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। उल्लेखनीय है कि सीडीएलयू ने लगातार तीसरे वर्ष यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है।
सीडीएलयू के वीसी प्रोफेसर विजय कुमार ने कहा की हमे अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। कुलगुरु ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, लगातार तीसरी बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतना यह दर्शाता है कि सीडीएलयू के विद्यार्थी केवल अकादमिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक मंचों पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ओवरऑल ट्रॉफी एवं पुरस्कार टंकेश्वर कुमार, कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों, निदेशालय युवा कल्याण एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से ही यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो पाई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए निदेशक युवा कल्याण डॉ. मंजू नेहरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सीडीएलयू की इस कलचरल टीम का नेतृत्व सांस्कृतिक समन्वयक प्रो. रंजीत,सहायक निदेशक युवा कल्याण राजेश छिकारा ने किया।
डॉ. मंजू ने बताया की हमारे विद्यार्थियों ने कुल 16 प्रथम स्थान, 7 द्वितीय स्थान और 3 तृतीय स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि सीडीएलयू की युवा शक्ति प्रतिभा से परिपूर्ण है। निदेशालय युवा कल्याण भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय मंच उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है ।
स्पंदन-2026 में CDLU ने लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, लाइट म्यूजिक (वोकल), शास्त्रीय वाद्य (ताल एवं अतार), वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, वेस्टर्न वोकल एवं इंस्ट्रुमेंटल सोलो, ऑर्केस्ट्रा, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, इंडियन ग्रुप सॉन्ग, स्पॉट फोटोग्राफी एवं शास्त्रीय वोकल सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किए।इसके अतिरिक्त कार्टूनिंग, हिंदी कविता, रंगोली, कोलाज, हिंदी एलोक्यूशन एवं अंग्रेज़ी कविता में द्वितीय स्थान, जबकि मेहंदी एवं पेंटिंग में तृतीय स्थान हासिल किया।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों, निदेशालय युवा कल्याण एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से ही यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो पाई है।डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. राजकुमार तथा अन्य शिक्षकों तथा गैर शिक्षक कर्मियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीडीएलयू के छात्र निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
