home page

आईसीएआई सिरसा ब्रांच में हर्षोल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 | 
celebrated International Women's Day with great enthusiasm

 mahendra india news, new delhi
सिरसा। इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टेड अकाऊंटेंटस आॅफ इंहडया की सिरसा ब्रांच में अंतर्राष्टÑीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीए सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. आकृति जैन ने बतौर अतिथि वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक सफर को सांझा करते हुए महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि समाज और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए महिला और पुरुष के बीच समानता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने शोध कार्य के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फंगल रोगों की पहचान और उनके प्रतिरोध पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रांच चेयरमैन सीए हिमिज खन्ना ने की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने का अवसर है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन सीए अश्वनी अरोड़ा, सचिव सीए प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष सीए परीक्षित गर्ग तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए अतुल जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीए छात्राओं ने भाग लिया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बनाया।

WhatsApp Group Join Now