चाहरवाला ने गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिये एक जागरूकता रैली निकाली
Chaharwala organised an awareness rally to improve the declining sex ratio.
| Jun 7, 2026, 17:28 IST
चोपटा। गांव चाहरवाला में हैल्थ विभाग आयुष्मान आरोग्य मंदिर चाहरवाला ने गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिये एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली मे गांव वालो को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के लिये जागरूक किया गया। एमपीएचडब्ल्यू शारदा देवी, कलावती देवी ने बेटी के महत्त्व को विस्तार से समझाया। आने वाला समय बेटी का है तथा बेटा बेटी एक समान के बारे मे जागरूक किया। तथा गांव के घटते लिंगानुपात के बारे मे चिन्ता प्रकट की।
इस मौके पर नीतू रानी आशावर्कर, सुमनरानी आशावर्कर सरोज आशावर्कर, लिलावती आंगनवाडी वर्कर, सुनैना आगनवाडी हैल्पर ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व घटते लिंगानुपात पर अपने विचार व्यक्त किये।
