home page

सिरसा में HSRP नंबर प्लेट नहीं होने पर 1 नवंबर से चालान, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर रहेगी नजर, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

 | 
Sirsa Police to crack down on motorists using fancy number plates: SP Deepak Saharan

mahendra india news, new delhi
SIRSA में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और वाहन चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सिरसा पुलिस ने बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) तथा अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती करने की तैयारी कर ली है। 1 नवंबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा उसके बाद यदि वाहनों में सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं पाई जाती है तो चालन शुरू किए जाएगें

पुलिस महानिदेशक हरियाणा माननीय अजय सिंघल के निर्देशानुसार SIRSA जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि यातायात थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमें बिना एचएसआरपी, ढकी हुई, अस्पष्ट, फैंसी डिजाइन या अनधिकृत नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच करेंगी। वाहन चालकों को एचएसआरपी लगवाने के महत्व और इसे अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर रहेगी नजर 

SIRSA SP दीपक सहारन ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन की पहचान सुनिश्चित करने और चोरी जैसे अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें मौजूद सुरक्षा कोड और लेजर सीरियल नंबर जैसे फीचर की वजह से नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की आशंका को कम करने में मदद करते हैं। फैंसी या अस्पष्ट नंबर प्लेट से वाहन की पहचान करना मुश्किल होता है, जिसका फायदा अपराधी उठा सकते हैं।उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाएं और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा वैध इंश्योरेंस, आरसी और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) साथ रखें। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क सुरक्षा मजबूत करना और नियमों की अनदेखी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।

WhatsApp Group Join Now


अनिवार्यता: SIRSA SP दीपक सहारन ने कहा की सभी नए और पुराने वाहनों के लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है, इसलिए सभी वाहन मालिक समय रहते हैं अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें।