home page

Chanakya Niti: अगर स्त्री में दिखें ये 5 गुण, तो तुरंत बना लें जीवनसाथी, बदल जाएगी आपकी किस्मत

 | 
Chanakya Niti: If you see these 5 qualities in a woman, then make her your life partner immediately, your luck will change

 mahendra india news, new delhi
आचार्य चाणक्य की नीति आज भी फेमस है। चाणक्य नीति पर लोग विश्वास इसलिए करते हैं। चाणक्य ने चाणक्य नीति में जिंदगी की कठोर सच्चाई के बारे में विस्तार से बताया है। आचार्य चाणक्य के विचार आपको कड़वे लग सकते हैं, लेकिन वह सच्चे हैं। चाणक्य नीति की बातें जिंदगी की हर कसौटी पर खरी उतरती हैं।



आपको बता दें कि चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने पत्नी, दोस्त, पिता जैसे कई रिश्तों के बारे में बात की है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने ये भी बताया है कि कैसी स्त्री से शादी करनी चाहिए. एक पत्नी को कैसा होना चाहिए।  आइए जानते हैं कि चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने किन 5 प्रकार की स्त्रियों से विवाह करने के बारे में बताया है.]



गुणवान स्त्री
चाणक्य नीति के मुताबिक, जो स्त्री गुणवान हो, उससे ही विवाह करना चाहिए। पुरुष को शादी के लिए सिर्फ सुंदर स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। अगर स्त्री सुंदर है और गुणवान नहीं है तो विपत्ति के वक्त में वह आपका साथ छोड़ जाएगी और आप अकेले पड़ जाएंगे। गुणवान स्त्री मुश्किल समय में भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ती है।

WhatsApp Group Join Now

धर्म-कर्म में विश्वास करने वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य आगे ये भी बताते हैँ कि पुरुष को धर्म-कर्म में विश्वास करने वाली स्त्री से शादी करना चाहिए. अगर स्त्री धर्म-कर्म वाली नहीं होती है तो आगे की पीढ़ी में भी इसकी कमी हो सकती है। अगर वह धर्म-कर्म में विश्वास नहीं करेगी तो बच्चों को भी वैसी ही शिक्षा देगी. इसलिए धर्म-कर्म वाली स्त्री से विवाह करें।

मर्यादित स्त्री
इसी के साथ ही चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुष को विवाह के लिए मर्यादित स्त्री का चुनाव करना चाहिए. मर्यादा में रहने वाली स्त्री अपने पति की इज्जत को संभाले रखती है. मर्यादित स्त्री के पति का सिर कभी शर्म से नहीं झुकता है.

क्रोध को नियंत्रण में रखने वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बताया है कि अगर कोई औरत अपने गुस्से पर कंट्रोल करना जानती है तो वह विवाह करने के योग्य है. क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. जिस स्त्री के सिर पर हमेशा गुस्सा सवार रहता है वह अपने परिवार को कभी भी खुश नहीं रख पाती है.

बिना स्त्री की मर्जी के ना करें शादी
चाणक्य नीति के मुताबिक जो औरत आपसे विवाह के लिए राजी हो उसी से शादी करना चाहिए. ऐसी औरत पति को खुश रखती है और सम्मान देती है। अगर आपने बिना औरत की मर्जी के उससे विवाह कर ली तो वह जिंदगी को नरक बना देती है.