home page

हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, कई जगह पर तूफान, बरसात

 | 
https://www.youtube.com/watch?v=DGlDBIrSMGk
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो गया है। सिरसा के ढाबा में बरसात हुई है। वहीं सिरसा जिला में तेज आंधी है। इससे काफी नुकसान हुआ है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


 हरियाणा राज्य में  17 जून  तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई व वातावरण में नमी होने से गरजचमक व धूलभरी हवाएं चलने के साथ  कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु ज्यादा बारिश की संभावना नहीं लग रही है।

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार